Sunday, March 24, 2019

ऐसा तो नहीं


मैं मौजूद तो हूँ मगर तेरे पास नहीं
तेरी चाहत हूँ मगर तुझे एहसास नही


तुझे लगता है जो ज़माने से अज़ीज़
जान ले वो यहाँ कुछ खास नही


भले तोड़ा हो दिल तूने हजारों बार
खुदा कसम मैं तुझसे नाराज़ नहीं


कितना भी कर बखान अपनी शिद्दतो का
अब इस दिल को अय्तेमद -ए- रास नहीं


कहता था मर जाऊँगा एक पल की दूरी में
जुदाई को हो गए अर्से तू उदास भी नहीं


लगा लिया अब हमने उम्मीद पत्थर से
मगर तेरी कसम तुझसे कोई आस नहीं


बड़ा बेगैरत है ये दिल मेरा "नवाब" देख ज़रा
टूटा के तार तार है मगर अब भी नासाज़ नहीं।



5 comments:

  1. A wonderful peace of gazal.As I feel dificult in reading hindi font..one or two words I cudnt understand...but overall I managed to get the escense of the whole gazal. Nice one. Kudos!❤

    ReplyDelete
  2. Aapki shayrii ka jawab nhi bhai jaan

    ReplyDelete
  3. Thank You for understanding the essence :)

    ReplyDelete

। ढूंढता हूं । Dhoondta Hu।

लिखने  को मैं आज कोई उन्वान ढूंढता हूं कलम में अपनी खुदा का फैज़ान ढूंढता हूं। Likhne ko mai aaj koi unvaan dhoondta hu Kalam me apni khuda ...